फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ayushi, Chitra Dhek stood first in essay

Champawat News: निबंध में आयुषी, चित्रा ढेक रहीं अव्वल

Sat, 20 Jul 2024 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 20 Jul 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ayushi, Chitra Dhek stood first in essay
लोहाघाट के देवीधार में चल रहे महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बाल कलाकार।
लोहाघाट (चंपावत)। देवीधार महोत्सव में शैक्षिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं जारी हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए विभिन्न विद्यालयों से छात्र छात्राएं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता के दिशा निर्देशन में आयोजित सीनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में आयुषी अधिकारी, अपूर्वा कलौनी, मनसा मेहता, जूनियर वर्ग में चित्रा ढेक, ऋषिका चतुर्वेदी, अंशिका कालाकोटी पहले तीन स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में प्रज्ञा मेहता, गुंजन भंडारी, ख्याति, सिद्धिका बोहरा, प्रियांशी बिष्ट, प्राथमिक वर्ग में मैत्री कार्की, हर्षिता अधिकारी, दीक्षिता भट़्ट ने बाजी मारी। इस दौरान एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, साइबर सेल प्रभारी मीनाक्षी नौटियाल ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना लोहाघाट के निरीक्षक अशोक कुमार और सहायक समाज कल्याण अधिकारी गणेश महर की ओर से क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। आयोजन में अर्जुन छतोला, कमल राय, सचिन उप्रेती, रोहित पुनेठा, ललित तिवारी, भूपेश देव, नरेश गिरि, अनिरुद्ध मेहता, मुकेश साह, राजेंद्र सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलदेश की नानि तनु मेला आ जाए देवीधार.......

लोहाघाट (चंपावत)। देवीधार महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को बांधे रखा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश राय के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण, रुमझुमा और खटीमा से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। भैरव राय के नेतृत्व में आए कुमाऊं कला दर्पण के कलाकारों ने देवी भगवती मैया दैंणि है जाए वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलाकारों की ताम पिटो पीतल पिटो बिजरी झम, ओ भाना रंगीली भाना भाना ओ रंगीली भाना, तेरी रंगियाली पिछौड़ी कमू की प्रस्तुति पर दर्शक अपने स्थानों में झूमने को मजबूर हो गए। लोक गायक प्रदीप प्रकाश ने मलदेश की नानि तनु मेला आ जाये देवीधार की प्रस्तुति दर्शकों ने खूब सराही। रूमझुमा और खटीमा से आए कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed