फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ayush became champion of sprint race

आयुष बने फर्राटा रेस के चैंपियन

Mon, 12 Sep 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 12 Sep 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Ayush became champion of sprint race
चंपावत गोरलचौड़ मैदान में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में फर्राटा रेस में हिस्सा लेते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एक दिनी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हुई फर्राटा रेस में आयुष महर चैंपियन बने। इससे पूर्व बच्चों ने मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि एबीईओ अंशुल बिष्ट ने पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता में 11 सीआरसी के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। गोरलचौड़ मैदान में हुई प्रतियोगिता में फर्राटा रेस में यश प्रहरी दूसरे और लक्ष्मी दत्त जोशी तीसरे स्थान पर रहे।

50 मीटर में अमान अहमद, पारस और यमन, 200 मीटर में मनोहर, पुष्कर और अंकित, 400 में शुभम, मनोज और अंकित, ऊंची कूद में पुष्कर, शुभम और भुवन पहले तीन स्थान पर रहे। लंबी कूद में राहुल, शेखर और यमन, सुलेख में कमल, मनीषा और आशीष विजेता बने। खो खो बालक और बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय खर्ककार्की विजेता और प्राथमिक विद्यालय नरसिंह डांडा उप विजेता बने। बीआरसी समन्वयक श्याम सिंह लडवाल, कीर्ति भट्ट, सरस्वती अधिकारी, गीता वर्मा, शंकर पांडेय, बसंती गोस्वामी, शंकर जोशी, कमलेश जोशी निर्णायक थे।
विज्ञापन


जिलास्तरीय प्रतियोगिता 15 से
प्रतियोगिता में पहले दो स्थानों में आए प्रतिभागी जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेेंगे। ब्लाक समन्वयक अमित वर्मा ने बताया कि दो दिनी जिलास्तरीय प्रतियोगिता गोरलचौड़ मैदान में 15 सितंबर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed