फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Awareness program to send every child

स्कूलों में धूमधाम से मनाया प्रवेशोत्सव पर्व

Tue, 16 Apr 2019 10:54 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 16 Apr 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Awareness program to send every child
शारदा इंटर कालेज में तिलक लगा नए प्रवेशार्थी का किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश के लिए मंगलवार को शारदा इंटर कॉलेज और जीजीआईसी में प्रवेशोत्सव पर्व मनाया गया। इस दौरान स्कूल में प्रवेश लेने वाले नए बच्चों का स्वागत किया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्यों ने अभिभावकों और बच्चों से अपने और आसपास के बच्चों को स्कूल भेजने को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


शारदा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विमल कुमार मिश्र ने कहा कि स्कूल में प्रवेश जारी हैं। उन्होंने स्कूलों में प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को जल्द प्रवेश लेने को प्रेरित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के अलावा अभिभावकों से प्रवेश से वंचित बच्चों को स्कूल भेजने को कहा। इस सत्र में प्रवेश ले चुके नए छात्र-छात्राओं का पुराने विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। उधर जीजीआईसी में प्रधानाचार्य रंजना चंद की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में स्कूल में प्रवेश ले चुकी नई छात्राओं का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने अभिभावकों से प्रवेश से वंचित छात्राओं को स्कूल में प्रवेश दिलाने को कहा गया। प्रधानाचार्या ने बताया कि विद्यालय में इस सत्र में अभी तक 18 नई छात्राओं ने प्रवेश लिया है। पूर्व सैनिकों और अभिभावकों ने जीजीआईसी में छह से कक्षाएं शुरू करने की मांग रखी। बता दें कि जीजीआईसी में नवीं से बारहवीं की कक्षाएं ही संचालित होती हैं। कार्यक्रम में गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद, कै. परमानंद कापडी, बीबी पांडेय, जिला पंचायत सदस्य उषा गुरूंग आदि थे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में नए छात्र-छात्राओं का स्वागत किया
लोहाघाट (चंपावत)। आदर्श जीजीआईसी लोहाघाट, आदर्श जीआईसी पुलहिंडोला, राजकीय जूनियर हाईस्कूल फोर्ती, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोयाटी और गड्यूड़ा नवीन में प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नए छात्र-छात्राओं का स्वागत करने के साथ अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजने के लिए प्रेरित किया। 

जीजीआईसी लोहाघाट में प्रधानाचार्या मीना शुक्ला की अध्यक्षता और गणेश पुनेठा के संचालन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ एडवोकेट नवीन मुरारी, गिरीश राय, विनीता पांडेय ने किया। कहा कि सरकारी स्कूलों में प्रशिक्षित और योग्य शिक्षक होते हैं। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जीआईसी पुलहिंडोला में प्रधानाचार्य सुधाकर तिवारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में 38 छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। दीप चंद्र पुनेठा ने सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को दी जा रही सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी। 


जूनियर हाईस्कूल फोर्ती में प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। कोयाटी में डीईओ डीएस राजपूत ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। प्रधानाध्यापक जीवन मेहता की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बीईओ हरेंद्र साह, प्रधान सुनीता बोहरा, शिवराज बोहरा, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पप्पू बोहरा आदि थे। गड्यूड़ा नवीन में डीईओ बेसिक सत्यनारायण ने नए छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। प्रधानाध्यापक शंकर अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष 11 नए छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। इस मौके पर विद्यार्थियों को विशेष भोजन भी परोसा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed