{"_id":"69dd2942a482510f4a0cb56d","slug":"awareness-campaign-launched-to-promote-institutional-delivery-champawat-news-c-229-1-shld1026-137923-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने को चला जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने को चला जागरूकता अभियान
Mon, 13 Apr 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले के बनबसा, चंदनी, मल्ली मादली सहित सभी ब्लॉकों में स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों ने गांवों में भ्रमण कर गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों से संपर्क किया।
टीमों ने बैठकों के माध्यम से संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही घर पर होने वाली डिलीवरी के संभावित खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए गर्भवती को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गर्भवती महिलाओं के साथ प्रसव से पूर्व बर्थ प्लान तैयार करने, समय पर अस्पताल पहुंचने और आवश्यक तैयारियों के लिए भी चर्चा की। अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने और संस्थागत प्रसव को सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने भी परिवारों को संस्थागत प्रसव के प्रेरित किया।