फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Avoiding tobacco

बच्चों से न मंगाएं तंबाकू से बने उत्पाद

Thu, 31 Mar 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Thu, 31 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Avoiding tobacco
तंबाकू से बचो - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। जिले के ग्रामीण इलाकों में पैरालीगल वालंटियर (पीएलवी) और स्पर्श संस्था की ओर से तंबाकू, धू्म्रपान और गुटखा मुक्ति अभियान शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को पीएलवी प्रकाश जोशी शूल और स्पर्श संस्था के निदेशक देवेंद्र ओली के नेतृत्व में अमोड़ी, चल्थी, सूखीढांग, धौन, बनलेख, बेलखेत, सिन्याड़ी, बृजनगर आदि स्थानों में नुक्कड़ सभाओं के जरिए लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसानों की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वह छोटे बच्चों से किसी भी सूरत में तंबाकू से बने उत्पाद न मंगाएं।

विज्ञापन


स्पर्श के देवेंद्र ओली का कहना था कि पहाड़ के युवाओं में लगातार अस्थमा का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिसके मूल में कहीं न कहीं तंबाकू का प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष प्रयोग मुख्य है। सेना में होने वाली भर्ती में भी पहाड़ के अधिकांश युवक सांस फूलने की बीमारी के चलते सफल नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


जिससे निपटने के लिए युवा पीढ़ी को समय रहते सचेत किया जाना जरूरी है। पीएलवी प्रकाश जोशी ने इस मौके पर तंबाकू, धू्म्रपान, गुटखा मुक्ति अभियान की विस्तृत रूपरेखा रखी। उन्होंने अनेक उदाहरणों के माध्यम से लोगों को धू्म्रपान की लत छोड़ने की अपील की। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता शंकर दत्त जोशी, डॉ. पानदेव भट्ट, दीपक सिंह बोहरा, चिंतामणी भट्ट, सुरेश जोशी, उमेश जोशी, पीतांबर गहतोड़ी, दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed