फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   August Kranti celebrated

याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी, हुआ माल्यार्पण

Tue, 09 Aug 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Tue, 09 Aug 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
August Kranti celebrated
अगस्त क्रांति मनाई - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांव पर यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। समाज कल्याण अनुश्रवण समिति की उपाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह धौनी, सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी के नेतृत्व में चंपावत ब्लॉक परिसर में सेनानी स्मारक में स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि दी गई। वहां प्रधान हेमा जोशी, सुरेश खर्कवाल, हरगोविंद बोहरा, मनोज कालाकोटी, भगीरथ भट्ट आदि थे।

विज्ञापन


चौड़ाकोट के सात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामचंद्र चौड़ाकोटी, पदमा दत्त चौड़ाकोटी, बेनी राम, जयदत्त चौड़ाकोटी, बची सिंह राणा ने योगदान दिया। जिन्हें चौड़ाकोट के सेनानी स्तंभ में श्रद्धांजलि दी गई। वहां ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, बीडीसी सदस्य राजेंद्र सिंह, बृजमोहन चौड़ाकोटी, विद्या जोशी, दीवान सिंह राणा आदि थे।
विज्ञापन


लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान के इंदिरा पार्क में एकत्र लोगों ने नौ अगस्त 1942 को देश की आजादी के लिए संघर्ष के दौरान अंग्रेजों की ओर से गिरफ्तार किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दुर्गा दत्त ओली को याद कर उनकी पुत्रवधू पार्वती देवी को सम्मानित किया। खेतीखान आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हर्ष देव ओली, दुर्गा दत्त ओली के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कर्नल जीएस देव, डॉ. एलडी ओली, सीएल वर्मा, हरिशंकर ओली, देवकीनंदन ओली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed