{"_id":"0121ff36814f42c3355633cbf8bb9e49","slug":"attachment-will-not-surrender-in-two-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में समर्पण नहीं तो होगी कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में समर्पण नहीं तो होगी कुर्की
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 21 Jun 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
14 जून की रात को कडवाल गांव के छुट्टी पर घर आए पिथौरागढ़ पुलिस कर्मी सुरेश सिंह देव पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने के आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। अलबत्ता अभी तक आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता नहीं मिली है। अब पुलिस ने दो दिनों के भीतर आरोपियों के समर्पण नहीं करने पर उनके घरों की कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
आरोपी सुंदर करायत उर्फ सूरज पुत्र हीरा सिंह निवासी कर्णकरायत तथा रवींद्र ढेक पुत्र रतन सिंह ढेक निवासी चौड़ाढेक द्वारा पहले की गई आपराधिक वारदातों को देखते हुए गुंडा एक्ट की कार्रवाई शुरू की गई है। थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी के अनुसार दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा दबिशें दी गई है। लेकिन अभी ये आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
