फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   At the end of the year, there will be darshan of the mother day and night and till 10 pm on January 1st.

Champawat News: वर्षांत पर रात दिन और पहली जनवरी को रात दस बजे तक होंगे मां के दर्शन होंगे

Fri, 26 Dec 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 26 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
At the end of the year, there will be darshan of the mother day and night and till 10 pm on January 1st.
टनकपुर कोतवाली में नव वर्ष के स्वागत पर मां पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं को लेकर बैठल लेतीं सी
3टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में नव वर्ष के स्वागत में इस बार भी खासी संख्या में श्रद्धालुओं आने की उम्मीद के चलते प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार 30 दिसंबर से ही धाम क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया जाएगा, जो थर्टी फर्स्ट और एक जनवरी को मेले की समाप्ति तक रहेगा। मुख्य मंदिर 31 दिसंबर को 24 घंटे और पहली जनवरी को रात 10 बजे तक खुला रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीओ वंदना वर्मा की अध्यक्षता में पुलिस, मंदिर समिति, टैक्सी यूनियन, व्यापार मण्डल, टैक्सी, टुकटुक यूनियन, होटल धर्मशाला यूनियन और प्रतिनिधियों की नव वर्ष के मेले को लेकर बैठक हुई। सीओ वंदना ने कहा कि यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, शराब पीकर वाहन चलाते मिलने पर वाहन सीज और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने प्रशासन से पर्याप्त पुलिस बल और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। बताया समिति की ओर से साफ सफाई और मुख्य मंदिर में दर्शन की व्यवस्था की गई है। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि जिले से चार एसओ, 10 एसआई, 10 एडिशनल एसआई, 27 कांस्टेबल, 15 महिला कांस्टेबल, तीन प्लाटून पीएसी की मांग की गई है।
विज्ञापन

बैठक में निर्देश दिए गए कि टैक्सी वाहन में किराया सूची अनिवार्य रूप से चस्पा करेंगे और वाहन में क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाएंगे। निर्धारित पार्किग शुल्क के साथ ही होटल, धर्मशाला, रेस्टोरेंट में रेट लिस्ट अवश्य चस्पा करेंगे। बैठक में ज्येष्ठ ब्लाॅक प्रमुख भुवन पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, टैक्सी यूनियन पदाधिकारी, बनबसा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा, एसएसआई पूरण सिंह तोमर, बूम चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह खडायत, ठूलीगाड़ थाना प्रभारी हरीश पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
26सीपीटी 35पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed