फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   At the age of fourteen wrote novels

चौदह साल की उम्र में लिख डाला उपन्यास

Wed, 27 Jan 2016 10:50 PM IST
सतीश जोशी ‘सत्तू’/अमर उजाला, चंपावत
सतीश जोशी ‘सत्तू’/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 27 Jan 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
At the age of fourteen wrote novels

छात्र नमन जोशी ब्लास्टर ने महज 14 साल की उम्र में ही उपन्यास लिखकर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती है। उनकी ओर से युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए लिखा गया उपन्यास ‘मैड एलियन’ विमोचन के बाद जल्द ही बाजार में उपलब्ध हो जाएगा।

विज्ञापन


जवाहर नवोदय में दसवीं में पढ़ने वाले नमन महज दस साल की आयु में कविता संग्रह ‘जब खौफ गली बदल ले’ को लेकर भी चर्चाओं में रह चुके हैं। नमन के पिता हरीश चंद्र जोशी बेकरी चलाते हैं, जबकि माता रेखा जोशी आशा हेल्थ वर्कर हैं। नमन का कहना है कि निरंतर लिखते रहना उनकी आदत में शुमार हो गया है। वह पढ़ाई-लिखाई के अतिरिक्त समय और अवकाश के दिनों में लेखन कार्य करते हैं। उसकी माता रेखा देवी का कहना है कि नमन सामान्य बच्चों की तरह खेलकूद अथवा टीवी देखना पसंद नहीं करता है, जब देखो वह कुछ न कुछ नया लिख रहा होता है। यही बात नमन ब्लास्टर के विद्यालय के सहपाठी छात्र-छात्राएं, दोस्त और गुरुजन भी कहते रहते हैं।
विज्ञापन


एक परिवार के साथ घटित घटना को बनाया केंद्र

नमन जोशी का कहना है कि वह इससे पहले कविता और कहानियां तो कई लिख चुके हैं, लेकिन उपन्यास लिखने का पहली बार प्रयास किया है। चंपावत के हर्ष प्रिंटर की ओर से प्रकाशित उपन्यास ‘मैड एलियन’ में एक परिवार के साथ घटित घटना को मुख्य केंद्र बनाया गया है। नमन का कहना है कि बीते वर्ष शीतावकाश में दिल्ली में एक परिवार से हुई मुलाकात और उनके साथ हुई घटना को सुनने के बाद उन्होंने उपन्यास लिखने का मन बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed