फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   At the age of 80, Tikaram is giving new heights to woodwork

कांपते हाथों से फूंक देते हैं लकड़ियों में जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
At the age of 80, Tikaram is giving new heights to woodwork
चंपावत के काष्ठ कलाकार टीकाराम भट्। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। उम्र के पड़ाव पर पहुंचने के बाद अमूमन लोगों को अपने दैनिक काम निपटाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है मगर चंपावत जिले के अमोड़ी निवासी 80 वर्षीय वृद्ध टीकाराम भट्ट कांपते हाथों से बेकार पड़ीं लकड़ियों में जान फूंक दे रहे हैं। टीकाराम काष्ठ कला को नई ऊंचाइयां प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन

टीकाराम भट्ट बेकार पड़ी लकड़ियों को तराशने में माहिर हैं। उन्होंने काष्ठ कला के लिए किसी प्रकार का प्रशिक्षण नहीं लिया है। वह अब तक शेर, भालू, हाथी, मोर सहित तमाम जानवरों की आकृतियां बनाकर अधिकारियों को भेंट कर चुके हैं। उद्योग विभाग की ओर से उन्हें हस्तशिल्प वर्ग में पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। टीकाराम भट्ट बिना किसी प्रशिक्षण के स्वयं के अनुभव के आधार पर कुर्सी, मेज, चारपाई और अन्य फर्नीचर तैयार कर रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव में पहुंचने के बाद भी युवाओं को मात देते हुए नियमित 25 किमी की दूरी तय कर अमोड़ी से चंपावत तक का सफर तय करते हैं। उनकी बनाई गई आकृतियों को लोग हाथों हाथ लेते हैं। टीकाराम अपने हाथों से तैयार की गई कलाकृतियों को विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भेंट कर चुके हैं।
विज्ञापन

बाक्स उद्योग विभाग ने किया है हस्तशिल्प उद्यमी में नामित
चंपावत। बुजुर्ग टीकाराम की ओर से काष्ठकला और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के प्रयासों को उद्योग विभाग ने भी हाथों हाथ लिया है। उद्योग विभाग की ओर से टीकाराम की ओर से तैयार की गई आकृतियों को हस्तशिल्प की पुरस्कार की श्रेणी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed