फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Asphalting work started on Bardakhan-Bisradi road

Champawat News: बर्दाखान-बिसराड़ी मार्ग पर शुरू हुआ डामरीकरण का कार्य

Fri, 07 Nov 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 07 Nov 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Asphalting work started on Bardakhan-Bisradi road
बर्दाखान-बिसराड़ी मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य जारी है। स्रोत : ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। ब्लॉक बाराकोट में बदहाल बर्दाखान-बिसराड़ी मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू होने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई है। ग्रामीणों ने डामरीकरण के लिए विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और लोनिवि के ईई हितेश कांडपाल का आभार जताया।
विज्ञापन

पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली ने बताया कि वर्ष 2005 में बर्दाखान-बिसराड़ी मार्ग का निर्माण हुआ था। इसके बाद उसमें डामर उखड़ने से यह मार्ग जर्जर हो गया था। क्षेत्रीय लोगों की दिक्कतों को देखते हुए विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयासों से मार्ग पर दो किमी डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस मोटर मार्ग से पठल्ती, भनार, जिंडी, बिसराड़ी, आली, सिमार, ढुंगा जोशी आदि की पांच हजार से ज्यादा की आबादी आवाजाही करती है।
विज्ञापन

बगाैली ने बताया कि बिसराड़ी से आली तक करीब तीन किमी मोटर मार्ग पर डामरीकरण की मांग की गई थी। मोटर मार्ग में डामरीकरण का कार्य होने पर प्रधान निर्मल नाथ आदि ने विधायक और ईई का आभार जताया। इधर लोनिवि के ईई हितेश कांडपाल ने बताया कि करीब 26 लाख रुपये लागत से बर्दाखान-बिसराड़ी मोटर मार्ग में डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सड़क पर डामर नहीं होने के कारण बड़ी आबादी को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सड़क पर दो पहिया वाहन चालकों के लिए आवाजाही में हमेशा जोखिम भरी रहती थी। - मनोज जोशी, बीडीसी सदस्य
--
सड़क पर डामरीकरण होने के बाद लोगों के लिए आवाजाही सुगम होगी। लंबे समय से सड़क डामरीकरण की मांग दर्जनों गांव के लोग कर रहे थे। - सुनीता देवी, स्थानीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed