फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ashes of Himalayan blooms showing the way of employment with ritual

रस्म के साथ रोजगार की राह दिखा रहीं हिमालयन ब्लूम्स की राखियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ashes of Himalayan blooms showing the way of employment with ritual
चंपावत के खेतीखान में महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से तैयार की जा रही हैं राखियां। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय से 29 किमी दूर सेनानियों के गांव खेतीखान को अब नई पहचान मिल रही है। इस इलाकेे में एक महिला समूह हिमालयन ब्लूम्स प्रशिक्षण देेकर महिलाओं को हुनरमंद बना रही है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रतिभा चार साल से हिमालयन ब्लूम्स नाम की संस्था के जरिये राखी बनाकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही है। संस्था की न केवल राखी सस्ती है, बल्कि काफी महिलाओं को स्वरोजगार भी मिल रहा है। समूूह द्वारा तैयार राखी की कीमत दो रुपये से 60 रुपये तक है। इस बार महिला समूह ने 14 हजार राखियां रंग कर मिशन के तहत भेजी गई हैं, जबकि दस हजार राखियां विदेशों को ऑनलाइन बेची जा चुकी हैं। संस्था ने स्थानीय बाजार में पांच हजार राखियां बेचने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

खेतीखान और लोहाघाट में इस समूह की 90 महिलाएं घर में ही राखी तैयार कर रही हैं। संस्था की ओर से इस बार 30 हजार राखियां बनाई गई हैं। महिलाओं को सिलाई-बुनाई-कढ़ाई-क्रोशिया सिखा कर आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर किया जा रहा हैं। इन महिलाओं की ओर से तैयार किए गए सामान हाथोंहाथ ऑनलाइन बिक जाते हैं। प्रतिभा बताती हैं कि कुछ महिलाएं तो अब स्वयं सहायता समूह में कार्य करते-करते लैपटॉप चलाना भी सीख गई हैं। सीडीओ आरएस रावत कहते हैं कि गांव की महिलाएं समूह बनाकर अपने-अपने घरों में भी सिलाई-बुनाई का काम कर कमाई कर रही हैं। उनकी बनी राखियां चाइनीज राखियों से बेहतर हैं तथा अब बड़ी-बड़ी कंपनियों की ओर से खूब मांग भी की जा रही है।
विज्ञापन

फोटो 31 सीपीटी 19पी
बालिकाओं को घर में राखी बनाना सिखा रहीं गीता
टनकपुर (चंपावत)। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की शिक्षिका गीता प्रजापति इन दिनों बालिकाओं को घर में राखी बनाना सीखा कर उन्हें भविष्य में स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही है। कोरोना संक्रमण के कारण इन दिनों स्कूल बंद है और बच्चे घरों से बाहर कम निकल रहे हैं। ऐसे में कोरोना संकटकाल को अवसर में बदलते हुए शिक्षिका गीता अपने विष्णुपुरी कॉलोनी स्थित घर में आसपास की बालिकाओं को सुरक्षित दूरी का पालन कराते हुए विभिन्न तरह की राखियां बनाने का प्रशिक्षण दे रही हैं। शिक्षिका गीता ने बताया कि वह बालिकाओं को समय का सदुपयोग करा घर में रेशम के धागे, ऊन, मोती, विभिन्न प्रकार के धागे और घर में पड़ी अनुपयोगी वस्तुओं से राखी बनाना सिखा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed