फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ASHA workers sought

गांव, शहर की आशा वर्कर्स ने भरी हुंकार

Thu, 12 May 2016 11:03 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 12 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers sought
आशा कार्यकर्ताओं की मांग - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। आशा वर्कर्स ने प्रदर्शन करने के साथ ही शहर में जुलूस निकाला। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल की तरह आशा कार्यकर्ताओं को न्यूनतम वेतन देने समेत तमाम मांगों को लेकर जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों में प्रदर्शन किया।ज्ञापन में कहा कि आशा वर्कर्स को सरकार न्यूनतम मानदेय भी नहीं दे रही है। उन्होंने वर्ष 2011 में आशा वर्कर के लिए घोषित 5000 रुपया सालाना प्रोत्साहन राशि मांगी।

विज्ञापन


 कहा कि आशा वर्कर्स को राज्य कर्मचारी घोषित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाए। उन्होंने आशाओं का 20 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराने, अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती की मांग की। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष रुकमणि जोशी, उपाध्यक्ष पुष्पा जोशी, सचिव सुनीता जोशी, निर्मला जोशी, मंजू भट्ट, लक्ष्मी पांडेय, कमला जोशी, विद्या देवी, नीरू देवी, शांति देवी, कमला जोशी, संगीता प्रहरी आदि थे।
विज्ञापन


लोहाघाट, पाटी में जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा, सचिव पद्मा प्रथोली के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ और ज्ञापन भी दिया गया। ज्ञापन देने वालों में रीना सिंह, हेमा जोशी, रीता सिंह, सुनीता जोशी, दीपा जोशी, रीता अधिकारी, नंदा मेहता, गीता गिरि, विमला देवी, पार्वती देवी, रीता देवी थीं। पाटी में ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय, कविता अटियाल, माया देवी, उमा देवी, राधा देवी, धनी देवी, पार्वती देवी, आशा देवी, किरन जोशी, माया बिष्ट, कविता बोहरा, माहेश्वरी देवी, पुष्पा देवी, जानकी देवी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टनकपुर में आशा वर्कर्स ने एसडीएम के पेशकार राहुल उपाध्याय के जरिए ज्ञापन भेजा। दुर्गा देउपा, लीला ठाकुर, बबीता महर, रेखा वाल्मीकि, शीला मौनी, मंजू जोशी, आशा जोशी, बबीता, प्रोमिला सिंह, सुनीता देवी आदि ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed