फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Artists of Banbasa added color to the festival

बनबसा के कलाकारों ने महोत्सव में जमाया रंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Artists of Banbasa added color to the festival
खेतीखान के दीप महोत्सव में पंजाबी फोक डांस प्रस्तुत करते बनबसा के कलाकार। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान में पांच दिनी दीप महोत्सव का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। इस दौरान बनबसा के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेशराज देउपा की अध्यक्षता में हुए महोत्सव का समापन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने पुरस्कार वितरण के साथ किया। रघुराज देउपा, दिवाकर भट्ट के संचालन में हुए महोत्सव में जै भूमसेन थारु उत्थान समिति बनबसा के दल नायक भीम सिंह के नेतृत्व में कलाकारों ने कुमाऊंनी, नेपाली, जौनसारी, पंजाबी, गुजराती आदि गीतों पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

गायक राजेंद्र अधिकारी के बेडू पाको बारा मासा, नैरेणां काफल पाको चैत मेरी छैला गीत पर दर्शक जमकर झूमे। कलाकारों की ओर से प्रस्तुत पंजाबी फोक डांस मुख्य आकर्षण रहा। विशिष्ट अतिथि एसओ जसवीर चौहान, भूप्पी महर, विजय बोहरा, योगेश तिवारी, देवकीनंदन खर्कवाल, सुषमा फर्त्याल रहीं। आयोजन में सीएल वर्मा, लक्ष्मी दत्त ओली, नवीन बोहरा, भुवन पंत, नीरज बोहरा, सुमित कलखुड़िया, संजय कलखुड़िया, बबलू देऊ आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायनगर चौड़ी ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा
लोहाघाट (चंपावत)। दीप महोत्सव के दौरान आयोजित जिला स्तरीय ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता में रायनगर चौड़ी की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेशराज देउपा के दिशा-निर्देशन में हुई प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रायनगर चौड़ी ने लोहाघाट की टीम को 34-32, 25-12, 15-12 से हराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed