फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Arrest dowry accused accused

दहेज हत्या के आरोपियों को गिरफ्तारी करो

Wed, 06 Sep 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)। Updated Wed, 06 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Arrest dowry accused accused
दहेज हत्या के मामले को लेकर मृतका की मां व अन्य परिजनों से वार्ता करते सीओ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सैलानीगोठ गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मायके वाले गुस्से में हैं। बुधवार को वह ग्रामीणों को साथ कोतवाली पहुंचे और सीओ आरएस रौतेला से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।

सैलानीगोठ निवासी संजय कलौनी की पत्नी सोनी (26) की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई थी। ससुरालियों द्वारा सोनी का अंतिम संस्कार करने के बाद सोनी के रिश्ते के चाचा ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें सोनी के पति संजीव के अलावा ससुर महेश कलौनी, सास और जेठानी को नामजद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 304 बी एवं 201 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मायके वालों ने यह भी आरोप लगाया है कि सोनी की मौत की सूचना ससुरालियों ने न तो उन्हें दी और न ही पुलिस को दी और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि सोनी की शादी डेढ़ साल पहले संजय कलौनी के साथ हुई थी।
विज्ञापन


इधर मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मायके वालों में खासा रोष है। बुधवार को ग्राम प्रधान दीपा बिष्ट के नेतृत्व में छीनीगोठ निवासी मृतका के पिता महेश कलौनी, मां मुन्नी देवी समेत गांव के अन्य लोग मामले की तफ्तीश कर रहे सीओ रौतेला से मिले। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कड़ी नाराजगी जताई और पुलिस पर आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाया। सीओ ने उन्हें आश्वस्त किया है कि तफ्तीश के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। सीओ से मिलने वालों में दिनेश जोशी, पार्वती खर्कवाल, रेखा जुकरिया, राजू मुरारी, श्याम बिष्ट, सुरेश गहतोड़ी, नारायण दत्त जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed