फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   army

बनबसा में कुमाऊं रीजन की सेना भरती जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
army
सेना छावनी में थल सेना की भर्ती रैली जारी है। दूसरे दिन रविवार को बारिश के बीच पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी, धारचूला, देवलथल, गंगोलीहाट, गनाईगंगोली, थल, कनालीछीना, बंगापानी तहसील के युवकों के लिए भर्ती हुई। 3440 युवाओं ने ‘भविष्य’ की दौड़ लगाई।
विज्ञापन

शनिवार रात दो बजे बाद हुई बारिश के बावजूद भर्ती स्थल पर युवकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार को चंपावत, पाटी, लोहाघाट, बाराकोट, पूर्णागिरि तहसील के युवाओं की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

छावनी स्थित फायरिंग रेंज मैदान में चल रही थलसेना भर्ती में दूसरे दिन रविवार को पिथौरागढ़ के युवकों की भर्ती हुई। अल्मोड़ा बीआरओ निदेशक (भर्ती अधिकारी) कर्नल बीएस चिकारा के नेतृत्व में भर्ती आरंभ की गई। पिथौरागढ़ जिले की मुनस्यारी, धारचूला, देवलथल, गंगोलीहाट, गनाईगंगोली, थल, कनालीछीना, बंगापानी तहसील के 3440 युवकों ने शिरकत की। इसमें जीडी के 2484, ट्रेड मैन के 756, नर्सिंग असिस्टेंट के 87, टैक्नीकल 75 और क्लर्क के लिए 38 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना भर्ती पिथौरागढ़ के निदेशक कर्नल भाष्कर तोमर ने बताया कि दौड़ में 386 युवकों ने पहले चक्र में सफलता हासिल की। उन्हें फिजिकल टेस्ट और मेडिकल परीक्षाओं से गुजरना होगा। इसके बाद उनका चयन लिखित परीक्षा के लिए किया जाएगा। सेना भर्ती में जिला प्रशासन का अमला भी मौजूद रहा। बारिश से अभ्यर्थियों के साथ ही सैन्य अधिकारियों और प्रशासनिक टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मौसम के बदले मिजाज ने युवाओं के हौसले किए पस्त
टनकपुर (चंपावत)। मौसम के बदले मिजाज ने पिथौरागढ़ जिले से उत्साह के साथ सेना भर्ती के लिए आए युवाओं के हौसले पस्त कर दिए। शनिवार रात शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने फजीहत खड़ी कर दी। बारिश से अपने प्रमाण पत्रों को बचाना उनके लिए चुनौती बनी रही।
प्रमाण पत्र भीगने से कई युवा भर्ती में शामिल नहीं हो सके। वहीं बारिश का असर उनके फिजिकल टेस्ट पर भी पड़ा। रात करीब बारह बजे से भर्ती स्थल में डटे युवाओं को न सिर्फ बारिश में भीगते हुए लाइन में खड़े रहना पड़ा, बल्कि मैदान में कीचड़ भी उनकी दौड़ में बाधक बना।
रविवार को भर्ती में शामिल होने के लिए शनिवार को ही पिथौरागढ़ जिले की मुनस्यारी, धारचूला, देवलथल, गंगोलीहाट, गणईगंगोली, थल, कनालीछीना और बंगापानी तहसीलों के हजारों युवाओं की भीड़ रात बारह बजे से ही भर्ती स्थल पर पहुंचने लगी थी। भर्ती स्थल के आसपास ऐसे कोई इंतजाम नहीं थे जहां शरण लेकर बारिश से बचा जा सके।

मजबूरन युवाओं को बारिश में भीगते हुए लाइन में खड़े रहना पड़ा। प्रमाण पत्र भीगने से कई युवा भर्ती में शामिल नहीं हो पाए। दौड़ में विफल होकर कीचड़ से लथपथ मैदान से बाहर लौटे कुछ युवाओं ने बताया कि मैदान में कीचड़ की वजह से दौड़ने में दिक्कत हुई। दौड़ते वक्त कई युवा फिसलकर गिर गए।

बनबसा सेनाभर्ती में बीम अभ्यास करते युवाक।

बनबसा सेनाभर्ती में बीम अभ्यास करते युवाक।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed