फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Aresting For Smack Smugling in Banabsa

स्मैक के साथ पकड़े दो नेपाली तस्कर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Aresting For Smack Smugling in Banabsa
टनकपुर में एसएसबी व पुलिस की गिरफ्त में स्मैक तस्कर। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त गश्त के दौरान भारत से अपने घर जा रहे दो नेपाली युवकों को 21.02 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया है। वे पीलीभीत (यूपी) से स्मैक लाकर नेपाल में फुटकर में बेचने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन

मादक पदार्थ तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन क्रैकडाउन चलाया है। इसके तहत बुधवार रात करीब 11:30 बजे टनकपुर बैराज पर एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त गश्त चल रही थी। इसी बीच भारत से नेपाल की ओर जा रहे दो नेपाली नागरिकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 21.02 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन

बूम स्थित एसएसबी 57वीं वाहिनी की जी कंपनी के सहायक कमांडेंट प्रमोद कुमार ने बताया कि नेपाल के कंचनपुर जिले की भीमदत्त नगर पालिका वार्ड संख्या नौ ब्रह्मदेव निवासी इंदर ओखेड़ा के कब्जे से 11.51 ग्राम एवं सुरेश ओड के पास से 9.51 ग्राम स्मैक बरामद की गई। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि इन दोनों आरोपियों पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/ 18/ 21 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इंदर सीमांत नेपाल में स्मैक का मुख्य आपूर्तिकर्ता बताया जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में स्मैक तस्करी के 64 मुकदमे दर्ज
चंपावत। जिले में जनवरी 2021 से जनवरी 2022 तक स्मैक तस्करी के 64 मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनमें 1014.293 ग्राम स्मैक पकड़ी गई है। इसी तरह चरस के मामले में भी 26 मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनमें 25 अभियुक्तों से 52.74 किलो चरस बरामद हुई है। अधिकतर मामलों में युवाओं के पास से ही स्मैक और चरस बरामद हो रही है। जिले में लंबे समय से नशा मुक्ति अभियान चला रहे शिक्षक सामश्रवा आर्य का कहना है कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए योग-व्यायाम बहुत लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed