फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Aresting For Loot in Tanakpur

अगस्त में हुई लूट के दो और आरोपी धरे गए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Aresting For Loot in Tanakpur
टनकपुर में लूट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। अगस्त में हुई लूट के मामले में टनकपुर पुलिस ने बुधवार रात बनबसा बस स्टेशन के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही पकड़ा जा चुका है। एक अन्य आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

जिला ऊधमसिंह नगर के बाजपुर मुडिया कला निवासी ट्रक स्वामी इंतजार ने 29 अगस्त को थाने में दी तहरीर में टनकपुर में बोलेरो में सवार चार लोगों नेत्रपाल सिंह, रजत सागर एवं दो अन्य पर अपने ट्रक के चालक और क्लीनर के साथ मारपीट और धमका कर पांच हजार रुपये छीन लेने एवं उन्हें छोड़ने के एवज में 25 हजार रुपये फिरौती मांगने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

आरोपियों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अपने खाते में 12000 रुपये भेजने पर चालक और क्लीनर को छोड़ने की बात कही थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक नामजद आरोपी नेत्रपाल सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जिला पीलीभीत यूपी के भिखारीपुर निवासी मो. आमिर, फरीदपुर बरेली निवासी शाहरुख अहमद को बुधवार रात पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से पुलिस ने लूटे गए रुपये में से पांच हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed