फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand News: Two NEpali Citizen Arrested for Loot in Delhi

उत्तराखंड: दिल्ली से ढाई करोड़ के जेवर-नकदी लेकर भागे दो नेपाली पकड़े, मालिक को बेहोश कर की थी लूट

Mon, 25 Oct 2021 09:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 25 Oct 2021 09:51 AM IST
सार

दोनों आरोपी बस में सवार होकर दिल्ली से बनबसा पहुंच गए थे। इन आरोपियों पर यहां आईपीसी की धारा 411/420/467/468/471 एवं सीआरपीसी की धारा 41/102 के तहत मुकदमा दायर किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Two NEpali Citizen Arrested for Loot in Delhi
बनबसा पुलिस की गिरफ्त में दिल्ली में लूट को अंजाम देने वाले नेपाली आरोपी। संवाद - फोटो : TANAKPUR

विस्तार

चंपावत पुलिस ने दिल्ली से मालिक के घर से करीब करीब ढाई करोड़ के जेवर और नकदी लूट कर घर जा रहे दो नेपाली नागरिकों को दबोच लिया। उनके पास से 14 लाख रुपये के जेवर और एक लाख से अधिक की नकदी बरामद हुई है।

विज्ञापन


पुलिस शनिवार रात नेपाल जाने वाले मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी बीच एनएचपीसी गेट के पास दो संदिग्ध लोगों को रोक कर तलाशी ली तो उनके पास सोने, हीरे के आभूषण, सात कीमती हाथ घड़ियां एवं नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन


आधार एवं नेपाली नागरिकता कार्डों में मिली भिन्नता
बरामद जेवर की कीमत करीब 14 लाख रुपये आंकी गई है। एक लाख तीन हजार रुपये से अधिक की नकदी भी बरामद हुई है। कुल लूट करीब ढाई करोड़ रुपये की बताई जा रही है। आरोपियों के पास मिले आधार एवं नेपाली नागरिकता कार्डों में भी भिन्नता पाई गई। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नेपाल के डोटी वार्ड संख्या एक निवासी करन सार्की एवं नेपाल के मटिहामी जिला महोत्तरी वार्ड संख्या नौ निवासी राजू मल्ला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन से थे घरेलू नौकर
ये दोनों लाजपत नगर दक्षिणी दिल्ली के पंजाबीबाग निवासी व्यवसायी अदीप सिंह बिंद्रा के घर में तीन साल से घरेलू नौकर थे। उन्होंने 22 अक्तूबर की रात के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था। पूरे परिवार के बेहोश होने पर उन्होंने जेवरात और नकदी लूटी।

दोनों आरोपी बस में सवार होकर दिल्ली से बनबसा पहुंच गए थे। इन आरोपियों पर यहां आईपीसी की धारा 411/420/467/468/471 एवं सीआरपीसी की धारा 41/102 के तहत मुकदमा दायर किया गया है।


थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दिल्ली के पंजाबीबाग थाने में भी 23 अक्तूबर को आईसीसी की धारा 381/328/34 में मुकदमा दर्ज किया गया है। लूटी गई संपत्ति और लूट में शामिल लोगों की संख्या की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed