फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Arested with Duplicate Notes in Tanakpur

नकली नोटों के साथ सितारगंज का एक युवक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Arested with Duplicate Notes in Tanakpur
नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस और एसओजी टीम ने एक लाख पांच हजार रुपये के नकली नोटों के साथ सितारगंज के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सौ और पांच सौ रुपये के नकली नोटों की गड्डियां मिली हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने हल्द्वानी के एक व्यक्ति से इन नोटों को लाने की बात कबूली है। पुलिस हल्द्वानी के उक्त व्यक्ति को दबोचने के प्रयास में जुट गई है। पुलिस को उम्मीद है कि हल्द्वानी निवासी युवक पकड़ा गया तो नकली नोटों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है।
विज्ञापन

सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मनिहारगोठ मार्ग में आईटीआई के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच बाइक (यूके 06 एयू/5310) में सवार ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज के ग्राम पंडरी वार्ड संख्या चार निवासी मुख्तार अली को रोका गया और तलाशी लेने पर उसके पास से 1.05 लाख रुपये के नोट बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कराने पर सभी नोट नकली पाए गए। आरोपी को आईपीसी की धारा 488 बी व 488 सी के तहत जेल भेजा गया है। बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बरामद नोट हल्द्वानी के वार्ड 17, गली नंबर 9 रामपुर रोड निवासी नितिन राठौर नामक व्यक्ति से लाने का खुलासा किया है।
उक्त व्यक्ति के खिलाफ भी केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तार के लिए पुलिस टीम हल्द्वानी भेजी गई है। बताया गया है कि इससे पहले भी आरोपी ऊधम सिंह नगर, चंपावत व अन्य क्षेत्रों में नकली नोट खपा चुका है।
पकड़ने वाली टीम में ये थे शामिल
नकली करेंसी के साथ दबोचे गए आरोपी को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, एसओजी प्रभारी वीरेंद्र रमौला, एसएसआई योगेश दत्त, कांस्टेबल मतलूब खान, राकेश रौंकली, मनोज बैरी, दीपक प्रसाद, शाकिर अली, विजय कुमार शामिल थे।

दो साल में नकली करेंसी का दूसरा मामला
टनकपुर। नेपाल सीमा से लगे चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र में नकली करेंसी खपाने की कोशिश का दो साल में यह दूसरा मामला है। गत वर्ष भी पुलिस और एसओजी टीम ने टनकपुर में चार लाख रुपये की नकली करेंसी के साथ पीलीभीत और नानकमत्ता निवासी तीन लोगों को दबोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed