फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   AR inaugurated the ginger farming

जिला सहायक निबंधक ने चलाया हल, अदरक की बुआई की

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
AR inaugurated the ginger farming
सूखीढांग में हल चला अदरक की बुआई का शुभारंभ करते जिला सहायक निबंधक सुरेंद्र पाल। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
चंपावत। लॉकडाउन में दी गई सशर्त रियायत के बाद मंगलवार को खेतों में बुवाई शुरू हो गई है। सूखीढांग क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान अदरक की बुआई के लिए निकले। लोगों को प्रेरित करने के लिए जिला सहायक निबंधक (एआर) सुरेंद्र पाल ने खुद हल चलाकर अदरक की बुआई का श्रीगणेश किया। राज्य समेकित योजना के तहत धूरा की बहुउद्देश्यीय समिति की 200 नाली जमीन पर अदरक की खेती शुरू की गई है। समिति के अध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी ने बताया कि लीज पर ली गई इस जमीन की जुताई करने के बाद लॉकडाउन में रियायत के साथ मंगलवार से बाकायदा बुआई शुरू की गई। इस जमीन पर कुल 50 क्विन्टल बीज की बुआई होगी। इस मौके में समिति के सचिव दीनानाथ वर्मा, प्रेम सिंह, कैलाश चौड़ाकोटी, ललित चौड़ाकोटी, रमेश चंद्र आदि मौजूद थे। किसानों को सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना वायरस से बचाव के सभी कायदे-कानूनों के पालन करने की हिदायत दी गई। धुरा की साधन सहकारी समिति को इसका अनुपालन कराने के साथ सेनेटाइजर व अन्य जरूरी सामग्री किसानों को देने को कहा गया।
विज्ञापन

AR inaugurated the ginger farming
सूखीढांग में अदरक के बीज। - फोटो : AMAR UJALA
सूखीढांग में अदरक के बीज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed