फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Aprajita 100 million smiles

खेती से लेकर आसमान तक उड़ान भर रही हैं महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Aprajita 100 million smiles
टनकपुर के विचई गांव में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में अपराजिता के संकल्? - फोटो : TANAKPUR
अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत मंगलवार को विचई के मशरूम उत्पादन केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। 50 से अधिक महिलाओं ने संकल्प पत्र भरे।
विज्ञापन

छीनीगोठ की युवा महिला ग्राम प्रधान पूजा जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य किरन देवी ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। महिलाएं खेतीबाड़ी से लेकर आसमान तक उड़ान भरने का साहस दिखा रही हैं। परिवार के भरण-पोषण में भी महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

व्यावसायिक खेती से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा को सहने के बजाय महिलाओं को निडरता के साथ विरोध करना चाहिए। हिंसा को चुपचाप सहन करने की प्रवृत्ति हिंसा करने वालों का साहस बढ़ाती है और फिर महिलाएं लगातार हिंसा का शिकार होती हैं। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनकर महिला सशक्तिकरण को सार्थक बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये महिलाएं हुईं शामिल
जिला पंचायत सदस्य किरन देवी, छीनीगोठ की प्रधान पूजा जोशी, टनकपुर की प्रधान मोहनी चंद, मोहनपुर की प्रधान राधिक चंद, विचई की पूनम चंद, सैलानीगोठ की प्रधान रमिला आर्या, कमला मेहरा, छाया, सरोज, सोनी पाल, संतोष चंद, सुनीता, गीता चंद, निशा, मीना, पूजा जोशी, धना देवी, जमुना देवी, गुलनाज खातून, विमला, गुड़िया, सरिता बिष्ट, निर्मला राय, तारा, लता, बसंती, शाहिदा खातून, हकीमन खातून, द्रोपती, गीता कलौनी, मंजू चौड़ाकोटी, शांता चंद, भावना गहतोड़ी, माया पचौली, गीता मेहता आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed