फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Appose of Agriculture Act

कांग्रेसियों ने कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Appose of Agriculture Act
चंपावत के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम टीएस मर्तोलिया को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग उठाई। उनका कहना था कि कई दिनों से कड़कड़ाती ठंड में आंदोलन कर रहे किसानों की जायज मांगों को अनसुना किया जा रहा है, जिसके विरोध में कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन को तैयार है। जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्र-छात्राओं को नहीं मिल पा रहा है। कहा गया कि छात्रवृत्ति समय पर न मिलने के कारण छात्रों को संस्थानों से निकाला जा रहा है। वर्ष 2019-20 की अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिली है। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में कविराज मौनी, हरीश चौधरी, उमेश खर्कवाल, सभासद रोहित बिष्ट, मयूख चौधरी, विकास साह, हरीश कुमार कालाकोटी, नारायण राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed