फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Applied and got the job offer

आवेदन किया नहीं और मिल गया नौकरी का ऑफर

Sat, 27 Aug 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 27 Aug 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
Applied and got the job offer
आवेदन किया नहीं और मिल गया नौकरी का ऑफर - फोटो : अमर उजाला
लोहाघाट के एक युवक को डीडी किसान चैनल की ओर से नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र मिला है। युवक ने परीक्षा देना तो दूर नौकरी के लिए आवेदन तक नहीं किया था। नौकरी के लिए शर्त यह रखी गई है कि पहले सिक्योरिटी के रूप में 13650 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन


लोहाघाट के रमेश सिंह का कहना है कि उसने डीडी किसान चैनल में किसान पत्रकारिता का विज्ञापन देखा, तो विज्ञापन में दर्ज मोबाइल नंबर पर फोन किया। फोन पर उससे नाम-पता आदि की जानकारी ली गई। करीब तीन हफ्ते बाद उसके पास रजिस्टर्ड डाक से नियुक्ति पत्र पहुंच गया। नियुक्ति पत्र में 5 सितंबर को ज्वाइनिंग डेट दी गई है, इससे पहले 30 अगस्त को प्रशिक्षण होना था। नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा डीडी चैनल में किसान पत्रकार के पद पर सरकारी नौकरी के समकक्ष नियुक्त किया गया है। इसके लिए सभी भत्तों सहित 32,500 रुपये मासिक वेतन का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन


किसान पत्रकार के लिए योग्यता दसवीं या बारहवीं पास होना जरूरी बताया गया है, लेकिन उम्मीदवार को इसके लिए पत्रकारिता एवं प्रशिक्षण शुल्क की सिक्योरिटी के रूप में 13,650 रुपये बैंक में जमा कराने होंगे। रमेश का कहना है कि नियुक्ति पत्र आने के बाद वह सिक्योरिटी की इस रकम को जमा कराने को तैयार था। बाद में साथियों से चर्चा करने पर सूचना विभाग और कुछ अन्य जगह जानकारी हासिल की, जिसमें पूरा मामला फर्जी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभा जैन का कहना है कि परीक्षा के बगैर किसी तरह की नियुक्ति संभव ही नहीं है और यहां तो आवेदन पत्र भरे बगैर ही मात्र सिक्योरिटी जमा करने पर नियुक्ति दी जा रही है। विभाग ने ऐसे विज्ञापनों से सावधान रहने और किसी भी तरह की आशंका होने पर पूछताछ करने की सलाह दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed