फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Apple farming is in danger due to harsh weather conditions

Champawat News: मौसम की बेरुखी से सेब की खेती पर मंडरा रहा खतरा

Thu, 18 Jan 2024 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 18 Jan 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Apple farming is in danger due to harsh weather conditions
चंपावत। जिले में लंबे समय से बारिश नहीं होने के चलते सेब की खेती पर खतरा मंडराने लगा है। अमेरिकन और इटालियन प्रजाति के विभिन्न प्रकार के सेब की खेती करने वाले किसान परेशान और मायूस हैं।
विज्ञापन

चंपावत जिला सेब की खेती के लिए मुफीद माना जाता है लेकिन इस बार बारिश और बर्फबारी नहीं होने से सेब की खेती खराब होने की कगार पर है। इस बार लोगों को अमेरिकन और इटालियन सेब का स्वाद चखना मुश्किल हो जाएगा। कठनौली मौन पोखरी के एप्पल मैन भीम सिंह महर मौसम की बेरुखी से परेशान हैं। उनका कहना है कि निर्धारित समय में बारिश नहीं होने से उनके लगाए पेड़ों की ग्रोथ नहीं हो पा रही है जबकि पिछले साल उत्पादन काफी अच्छा था।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी नर्सरी में 10 नाली में करीब चार हजार अमेरिकन और इटालियन प्रजाति के सेब के पेड़ लगाए हैं। जनवरी में फ्लोरिंग का समय होता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बारिश नहीं हुई तो सेब की खेती पूरी तरफ बर्बाद हो जाएगी। उनके सेब के पौधों की पिथौरागढ़ और बागेश्वर क्षेत्र में काफी मांग है। सेब की खेती से उनके परिवार का पालन पोषण होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पाले में पौधों की अच्छी ग्रोथ होती है
चंपावत। काश्तकार भीम सिंह ने बताया कि इन विदेशी प्रजाति के पेड़ों के लिए पाला फायदेमंद है लेकिन बारिश नहीं होने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल भी उन्हें सेब की खेती के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं। काश्तकार भीम सिंह को उद्यान विभाग से भी उनकी नर्सरी के रखरखाव के लिए सहायता मिलती है। समय-समय पर विभाग की ओर से उनकी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed