{"_id":"619545673119d05a2a326def","slug":"apani-sarkar-and-unnati-portel-of-uttarakhand-champawat-news-hld4448780126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने किया अपणी सरकार पोर्टल का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने किया अपणी सरकार पोर्टल का शुभारंभ
विज्ञापन
चंपावत में अपणि सरकार पोर्टल के शुभारंभ मौके पर जिला सभागार में मौजूद अधिकारी। संवाद
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। देहरादून में अपणि सरकार पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम का जिला सभागार में सीधा प्रसारण किया गया। इसके तहत ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से संचालित 32 सेवाओं के साथ ही नौ विभागों की कुल 75 सेवाओं को शामिल किया गया है। इनमें चरित्र प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र, रोजगार पंजीकरण, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि की सेवाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने उन्नति पोर्टल का शुभारंभ भी किया। डीएम विनीत तोमर ने कहा कि जिला प्रशासन सरकार की सभी योजनाएं एवं जनसुविधाओं को जिले में लागू करने के लिए तत्पर है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सख्त हिदायत दी। कहा कि यदि किसी भी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके में सीडीओ आरएस रावत, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम सदर अनिल चन्याल, डीपीआरओ सुरेश बैनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तनुज रावल आदि रहे।
विज्ञापन
जिले में अपणि सरकार एवं उन्नति पोर्टल का शुभारंभ
पिथौरागढ़। जिले में अपणि सरकार एवं उन्नति पोर्टल का शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया। विकासभवन सभागार में विधायक चंद्रा पंत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सीएम ने भड़कटिया की निशा से वर्चुअल संवाद कर उनके विगत दिनों ऑनलाइन बनाए गए जन्म प्रमाणपत्र के संबंध में जानकारी ली।
इस दौरान विधायक चंद्रा ने एक लाभार्थी को महालक्ष्मी किट दी। वहां जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, डीएम डॉ. आशीष चौहान, सीडीओ अनुराधा पाल, एडीएम फिंचा राम चौहान आदि थे।