फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Anti Khanan Protest in uchauligoth

उचौलीगोठ में खनन को लेकर हालात विस्फोटक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Anti Khanan Protest in uchauligoth
टनकपुर (चंपावत)। उचौलीगोठ के 28 हेक्टेयर राजस्व क्षेत्र में खनन शुरू करने की कोशिश से स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खनन को गए डंपर पर पथराव भी किया, जिसमें एक डंपर चालक घायल हुआ है। इसके बाद पुलिस ने आंदोलन के अगुवा कुछ लोगों को हिरासत में लिया तो ग्रामीण और भड़क गए। उन्होंने खनिज लदे डंपरों को खाली करा निकासी मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

रिवर ट्रेनिंग नीति के तहत प्रशासन की ओर से उचौलीगोठ 28 हेक्टेयर राजस्व क्षेत्र में खनन का ठेका आवंटित किया गया है, लेकिन खनन से गांवों की सुरक्षा को खतरा बता ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीणों के विरोध के चलते खनन शुरू करने की कोशिश नाकाम होने के बाद ठेकेदार ने शुक्रवार को फिर खनन शुरू करने की कोशिश की तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने खनन को आए एक डंपर पर पथराव कर दिया।
इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एसडीएम हिमांशु कफिल्टया और सीओ अविनाश वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई।
इसके बाद पुलिस ने आंदोलन के अगुवा ग्राम प्रधान के पति गणेश सिंह, त्रिलोक सिंह आदि कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके ग्रामीणों का पारा और चढ़ गया।
उन्होंने खनिज लदे डंपरों को खाली कराने के बाद निकासी मार्ग में डंपरों और जेसीबी मशीन को रोक कर जाम लगा दिया। खबर लिखे जाने तक जाम जारी था और स्थिति तनावपूर्ण बनी थी।
ग्रामीणों ने किसी सूरत में न होने देंगे खनन
टनकपुर (चंपावत)। उचौलीगोठ में खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों का दो टूक कहना है कि गांवों की सुरक्षा को ताख पर रख किसी भी सूरत में खनन नहीं होने दिया जाएगा। चाहे इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े।
आंदोलन के अगुवा ग्राम प्रधान पति गणेश सिंह महर, त्रिलोक सिंह, संजू महर आदि का कहना है कि प्रशासन से पूर्व में ही खनन कराने से पहले गांवों की सुरक्षा के उपाय करने का आग्रह किया जा चुका है। सुरक्षा के उपाय तो नहीं किए गए, लेकिन खनन शुरू कराने की लगातार कोशिश की जा रही है। इसे नहीं सहा जाएगा।

भड़का रहे लोगों पर होगी कानूनी कार्रवाई
उचौलीगोठ में खनन का विरोध सुनियोजित आंदोलन है। विरोध कर रहे लोगों ने भी पहले खनन का ठेका लेने को आवेदन किया था। उन्हें ठेका नहीं मिला तो अब वे ग्रामीणों को भड़का कर विरोध करा रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- हिमांशु कफल्टिया, एसडीएम, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed