{"_id":"416459de5eb6561cb4e25fbb1f2dbbd0","slug":"annual-sports-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार मीटर दौड़ में जितेंद्र प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार मीटर दौड़ में जितेंद्र प्रथम
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Fri, 27 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरस्कार वितरण के साथ ही राजकीय महाविद्यालय का दो दिनी वार्षिक क्रीड़ा समारोह संपन्न हो गया। दूसरे दिन भी विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित 100 मीटर दौड़ में शुभम, बालिका वर्ग में शांति अव्वल रहे। 200 मीटर दौड़ में चंदन सिंह, बालिका वर्ग में प्रीति पाल, 400, 800 मीटर दौड़ में राहुल शर्मा, बालिका वर्ग में शांति आर्या, बालक वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में जितेंद्र सिंह, बालिका वर्ग की 3000 मीटर में सीमा महर ने बाजी मारी। लंबी कूद में जीवन भंडारी, बालिका वर्ग में शांति आर्या, गोला फेंक में चंदन सिंह, बालिका वर्ग में टीना, भाला फेंक में जीवन भंडारी, बालिका वर्ग में शांति आर्या, चक्का फेंक में सचिन महर, बालिका वर्ग में कविता आर्या पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में लक्ष्मण सिंह पाटनी, ईश्वरी बोरा, सुरेंद्र वर्मा शामिल थे। संचालन प्राध्यापक डॉ. आशुतोष कुमार ने किया। आयोजन में क्रीड़ा प्रभारी डॉ. एके कटियार, डॉ. सर्वजीत सिंह, डॉ. सीएस साहू, डॉ. डीबी सिंह, डॉ. एमपी शर्मा ने विजेता प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल बांटे। प्राचार्य डॉ. जी प्रकाश ने समारोह के समापन की घोषणा की।
विज्ञापन