फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Angry over not getting ticket, Prashant joined hands with party candidate Khushal

टिकट न मिलने से नाराज प्रशांत ने पार्टी प्रत्याशी खुशाल से मिलाए हाथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Angry over not getting ticket, Prashant joined hands with party candidate Khushal
टनकपुर कालाझाला क्षेत्र में श्रमिकों को कंबल देते खनन अधिकारी।संवाद - फोटो : TANAKPUR
लोहाघाट (चंपावत)। कांग्रेस की ओर से लोहाघाट विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज चल रहे कांग्रेस उत्तराखंड चुनाव प्रबंध समिति के सदस्य प्रशांत वर्मा की नाराजगी दूर हो गई है। प्रशांत ने पार्टी प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी से हाथ मिलाकर लोहाघाट में कांग्रेस की जीत के जीजान से जुटकर पूर्व सीएम हरीश रावत के हाथ मजबूत करने की बात कही।
विज्ञापन

मालूम हो कि टिकट के लिए खुशाल और प्रशांत की ओर से काफी जोर लगाया गया था लेकिन पार्टी हाईकमान के खुशाल सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद प्रशांत ने गहरी नाराजगी जताई थी। प्रशांत को टिकट न मिलने से आहत उनके करीब पांच दर्जन समर्थकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पार्टी हाइकमान के निर्देश पर प्रशांत ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पार्टी प्रत्याशी खुशाल सिंह से हाथ मिलाने के साथ एक दूसरे को माला पहनाकर अपनी नाराजगी दूर की। उनके लौटने पर भगीरथ भट्ट, नवीन मुरारी, योगेश मेहता, दलीप सिंह अधिकारी, आनंद अधिकारी, भुवन चौबे आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed