फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Angered by the undeclared cut, BJP gheraoed EE

अघोषित कटौती से नाराज भाजपाईयों ने किया ईई का घेराव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Angered by the undeclared cut, BJP gheraoed EE
चंपावत। जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ शुक्रवार को ऊर्जा निगम के ईई एसपी गुप्ता का घेराव किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने ईई एसपी गुप्ता का घेराव किया। कहा कि जिला मुख्यालय में अघोषित विद्युत कटौती हो रही है। जरूरत पड़ने पर विभाग के कर्मचारी फोन तक नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक अघोषित कटौती पर रोष जताया। उनका कहना था कि लाइन में आई मामूली खराबी को सुधारने में जहां विभागीय कर्मचारियों को घंटों का समय लग जाता है। एक फीडर में लाइन की मरममत होने पर सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। ईई एसपी गुप्ता ने बताया कि ऊर्जा निगम की ओर से कभी कभार मरम्मत के लिए शटडाउन लिया जाता है जबकि लंबी कटौती होने पर उपभोक्ताओं को पूर्व में सूचित किया जाता है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को फोन रिसीव करने के निर्देश दिए गए हैं। ईई का घेराव करने वालों में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी, कपिल खर्कवाल, रमेश भंडारी, पूर्व सभासद प्रकाश नाथ, ग्राम प्रधान हरीश जोशी, अविनाश बोरा आदि रहे।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की ओर से आए दिन की जाने वाली अघोषित कटौती के कारण फोटो स्टूडियो के कारोबार को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। निगम को बिजली की कटौती की जानकारी समय से पहले देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरीश जोशी, व्यवसायी।
बिजली कटौती के कारण शुक्रवार को कुछ भी काम नहीं हो पाया। फोटोस्टेट कराने और अन्य जरूरी कार्यों के लिए कई लोग दुकान पर अवश्य पहुंचे लेकिन अघोषित कटौती के कारण उन्हें बिना काम कराए लौटना पड़ा।
- चंचल सिंह, व्यवसायी।
विद्युत कटौती से लोगों को हुई दिक्कतें
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे विद्युत सब स्टेशन प्रेम नगर पाटन में ऊर्जा निगम की ओर से ट्रांसफार्मर बदलने के चलते करीब सात घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ऊर्जा निगम ने शुक्रवार को पूर्व सूचना के तहत सुबह 10:30 बजे से सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य शुरू किया। इसके तहत नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों के फोटोस्टेट, इंटरनेट संबंधी कार्य नहीं हो सके। वहीं सरकारी कार्यालयों में भी कार्य प्रभावित रहा। विद्युत कटौती के चलते लोग मोबाइल चार्ज न होने से परेशान रहे। ऊर्जा निगम के एसडीओ विकास भारती ने बताया कि जाड़ों के दिनों में छोटे ट्रांसफार्मर में लोड अधिक होता है। इस समस्या को सुलझाने के लिए प्रेमनगर पाटन स्थित विद्युत सब स्टेशन में तीन एमवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। ऊर्जा निगम के जेई बसंत बल्लभ गहतोड़ी, अशोक कुंवर ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के कारण लोहाघाट नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था बाधित रही। देर शाम बिजली बहाल हो गई। शनिवार सुबह भी कुछ समय विद्युत कटौती की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed