{"_id":"6660a812288e7fa37400db44","slug":"anger-among-villagers-of-border-area-due-to-power-cut-champawat-news-c-229-1-shld1010-108953-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बिजली कटौती से सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बिजली कटौती से सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों में गुस्सा
Wed, 05 Jun 2024 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्र की विद्युत लाइनाें को सही करते ऊर्जा निगम कमी। स्रोत: ऊर्जा
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे गांवों में बिजली की समस्या पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। लोगों ने दिनभर बिजली की आंखमिचौली और लो-वोल्टेज की समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिलोक सिंह का कहना है कि नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों के लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। सुल्ला, रौंसाल, सेलपेडू, कमलेड़ी, पुंडिल, कुनाड़ी, डनगांव आदि क्षेत्रों में करीब छह माह से बिजली की समस्या बनी हुई है। दिनभर थोड़ी-थोड़ी देर में बिजली कटती रहती है। सीमावर्ती क्षेत्रों को वोल्टेज भी सही नहीं मिल पाता है।
स्थानीय मोहन पांडेय और बसंत भट्ट ने कहा कि थोड़ी सी बारिश होने या मौसम खराब होने पर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप हो जाती है। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इधर ऊर्जा निगम के अवर अभियंता अशोक कुंवर ने बताया कि पिछले दिनों क्षेत्र में आए अंधड़ के कारण सुल्ला, डुंगरा बोरा कायल, गुुरेली मडलक आदि लाइनों पर पेड़ गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं जिन्हें ठीक कर लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लाइनों में फॉल्ट आने पर उसे सही करने के लिए बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ती है। अभियंता कुंवर ने कहा कि ग्रामीणों को दिक्कतें न हो, इसके लिए लाइन में आई खराबी को जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने लोगों से सहयोग करने की अपील की है।