फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Anganwadi workers took out procession in Tanakpur

टनकपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers took out procession in Tanakpur
टनकपुर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : TANAKPUR
चंपावत/पाटी/टनकपुर। मानदेय को छह हजार से बढ़ाकर 18 हजार करने की मांग को लेकर पहली अक्तूबर से धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बेमियादी आंदोलन पर अडिग हैं। इसके तहत कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चंपावत, पाटी, टनकपुर में जुलूस निकाला। उन्होंने सरकार पर कार्यकर्ताओं के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। पाटी में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

दीपा पांडेय के नेतृत्व में चंपावत में निकले जुलूस में विमला पनेरू, शोभा पांडेय, पुष्पा खर्कवाल, चंद्रा कापड़ी, सुनीता सक्टा, हेमा भट्ट, ममता बोहरा, मीना बोहरा और पाटी में पार्वती देवी, दीपा बोहरा, पुष्पा भंडारी, दीपा देवी, भावना देवी, शांति देवी, निर्मला देवी आदि थे।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली ने भी टनकपुर तहसील पहुंच आंदोलन को समर्थन दिया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन देकर समस्या सुलझाने की मांग की। संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष गीता चंद्र के नेतृत्व में शुक्रवार को उन्होंने तहसील से जुलूस निकाला, जो समूचे शहर में घूमकर वापस तहसील पहुंचा। इनमें गोविंदी पंत, गोविंदी मेहता, नीरू बिष्ट, देवकी सामंत, दीपिका शर्मा, अनीता मर्तोलिया, ललिता परगाई, शांति बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed