{"_id":"57ed51ed4f1c1b8167574ed8","slug":"anganwadi-workers-movement-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की मौत पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की मौत पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में आंगनबाड़ी वर्करों का आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत/लोहाघाट। लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की मौत पर यहां जबर्दस्त विरोध-प्रदर्शन हुआ। लखनऊ लाठीचार्ज में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता आर्या और अल्का मौर्या की मौत हुई थी। जिला मुख्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
जिला कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष दीपा पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्त्रियों ने बृहस्पतिवार को भी धरना दिया। लोहाघाट में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं का धरना, प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। कचहरी परिसर में कार्यकर्त्रियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों पर यूपी में हुए लाठीचार्ज के विरोध में यूपी सरकार और यूपी पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ब्लॉक अध्यक्ष शर्मिला बोहरा के नेतृत्व में रबिता गोस्वामी, आनंदी गिरि, उषा धौनी, दीपा राय, निर्मला जोशी, हीरा बोहरा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन