फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Anganwadi workers expressed such opposition

दिवाली पर भी हड़ताल में डटी रही आंगनबाड़ी वर्कर 

Mon, 31 Oct 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 31 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers expressed such opposition
आंगनबाड़ी वर्करों ने ऐसे जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला

चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। आंगनबाड़ी वर्कर दिवाली पर भी धरने पर डटी रही। ब्लाक अध्यक्ष दीपा पांडेय की अध्यक्षता और विमला पनेरू के संचालन में हुई सभा में वक्ताओं का कहना था कि राज्य और केंद्र सरकार उनके आंदोलन को नजरअंदाज कर रहे हैं। कहा जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन


लोहाघाट में छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, सेविका मिनी कर्मचारी संगठन का धरना 40वें दिन भी जारी रहा। ब्लाक अध्यक्ष शर्मिला बोहरा के नेतृत्व में कार्यकर्त्रियों ने मांगों की अनदेखी पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


कार्यकर्त्रियों ने भैय्यादूज का पर्व धरना स्थल में ही मनाने का निर्णय लिया। धरना देने वालों में मनीषा कुंवर, सुनीता ढेक, सरस्वती देवी, विमला अधिकारी, सीमा आर्या, दीपा, जानकी पाठक, सुनीता आर्या,  कृष्णा, आशा जोशी, बसंती जोशी, सुशीला वर्मा आदि शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टनकपुर। आंदोलन के प्रति प्रदेश सरकार की उपेक्षा से खिन्न आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने विरोध स्वरूप सोमवार को शहर के तुलसीराम चौराह में मुख्यमंत्री हरीश रावत का सिर पूजन किया। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष लीला महर के नेतृत्व में आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां और सहायिकाएं तुलसीराम चौराह में पहुंची और मैय्यादूज के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री हरीश रावत के चित्र पर उनका सिर पूजन किया।


कार्यक्रम में यूनियन की ब्लाक अध्यक्ष सुषमा देेवी, गीता देवी, दीपा शर्मा, नीता खर्कवाल, साधना शर्मा, जानकी, विमला बिष्ट, नीरू बिष्ट, पुष्पा चंद, सुधा देवी, मीना देवी, अनीता देवी, इंदू, बिंदु खत्री, गीता देवी आदि कार्यकर्त्रियां और सहायिकाओं के अलावा भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed