फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Anganwadi workers climbed trees with their demands in champawat

Champawat: अपनी मांगों को लेकर पेड़ों में चढ़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन; दी चेतावनी

Tue, 12 Mar 2024 04:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 12 Mar 2024 04:57 PM IST
सार

चंपावत में आंगनबाड़ी, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन पांच सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में पेड़ पर चढ़कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Anganwadi workers climbed trees with their demands in champawat
पेड़ों में चढ़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत जिले की आंगनबाड़ी, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन पांच सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में पेड़ पर चढ़कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। हड़ताल के चलते जिले के 681 आंगनबाड़ी केंद्रों में लंबे समय से ताले लटके पड़े हैं।

विज्ञापन

सोमवार को प्रदेश उपाध्यक्ष विमला पनेरू के नेतृत्व में तहसील परिसर में एकत्र कार्यकर्ताओं ने पेड़ों पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया। वक्ताओं ने कहा कि सीएम से वार्ता के बाद भी उनके पक्ष में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani violence: एक महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार, अबतक 100 लोग जा चुके जेल, पुलिस की कार्रवाई जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 600 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने, सेवानिवृत होने पर दो लाख रुपये दिए जाने, टेक होम राशन ढुलान को केंद्र तक पहुंचाने की धनराशि दिए जाने, पोषण टेकर के लिए मोबाइल फोन और रिचार्ज किए जाने, विभागीय कार्यों के लिए यात्रा भत्ता दिए जाने की मांग दोहराई। प्रदर्शन करने वालों में रेखा बोहरा, पुष्पा मेहरा, शोभा पांडेय, शांति गोस्वामी, लीला जोशी, हेमा जोशी, शशिप्रभा, भुवनेश्वरी, प्रेमा, सरोज तड़ागी, सुनीता पांडेय, माया आदि मौजूद रहीं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed