{"_id":"57f691c84f1c1b0b6d26faf0","slug":"anganwadi-carykrtrian-strike-was-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":" बारिश के बावजूद धरने में डटी रही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बावजूद धरने में डटी रही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में हड़ताल कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। न्यूनतम वेतनमान 18000 रुपये किए जाने, राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्करों का कार्यबहिष्कार जारी है। हड़ताल के एक माह से अधिक समय तक लंबा खिंचने के कारण जहां आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले लटक गए हैं। वहीं छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं को टेक होम राशन का वितरण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी वर्करों ने बारिश के बावजूद कलक्ट्रेट पर धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सभी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष दीपा पांडेय की अध्यक्षता में विमला पनेरू ने संचालन किया। लोहाघाट में विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का कार्यबहिष्कार 15वें दिन भी जारी रहा। लोहाघाट में ब्लॉक अध्यक्ष शर्मिला बोहरा, ब्लॉक उपाध्यक्ष शांति जोशी के नेतृत्व में मांगों की अनदेखी पर कार्यकर्त्रियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहां समीना बानो, सुनीता ढेक, निर्मला कनौजिया, सरस्वती जोशी, निर्मला राय आदि कार्यकर्त्रियां थीं।
विज्ञापन
टनकपुर में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। जिलाध्यक्ष लीला महर एवं ब्लॉक अध्यक्ष सरोज मौनी के नेतृत्व में कार्यकर्त्रियों ने तहसील परिसर में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उनकी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो विधानसभा चुनाव में आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान नीरू बिष्ट, साधना शर्मा, सरोज चंद, उषा चंद, बसंती देवी आदि मौजूद थीं। उधर, कुछ कार्यकर्त्रियों ने बीते दिनों देहरादून में मुख्यमंत्री के समक्ष भी मांग को उठाया।
विज्ञापन