फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Anganbadi workers of Champawat

उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Anganbadi workers of Champawat
चंपावत जिले के गोरखपुर आंगनबाड़ी केंद्र में उत्कृष्र्ट कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के आंगनबाड़ी केंद्र गोरखपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को परियोजना निदेशक हेमंती गुंज्याल की ओर से सम्मानित किया गया। स्थानीय खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाकर उपस्थित महिलाओं को पोषण की जानकारी दी गई। सीडीपीओ पुष्पा चौधरी ने बताया कार्यक्रम में लोगों को कोविड-19 से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने पर कार्यकर्ता दीपा पांडेय, बीना पांडेय, शांति पांडेय, तुलसी सेठी, पुष्पा बोहरा, गीता समेत पोषण माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ता विमला पांडेय, अनीता रावत, शोभा पांडेय, सुनीता, शशि प्रभा को शॉल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र दिया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत दो बेटियों के लिए गोरलचौड़ निवासी कुसुम बोहरा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed