{"_id":"29352bf732088a111ece99da4cdbd0cf","slug":"and-hover-mist-grew-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध और बादल छाने से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध और बादल छाने से बढ़ी ठंड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/बनबसा
Updated Wed, 09 Dec 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार शाम चंपावत में बेहद ठंडी रही। तापमान न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम 16 डिग्री तक रहा। सुबह के वक्त तेज धूप निकली, मगर मध्यान्ह होते-होते आसमान मेें बादल छा गए और कड़ाके की ठंड होने लगी। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।
विज्ञापन
उधर लोहाघाट के राजीव नवोदय विद्यालय में 13 दिसंबर से 31 जनवरी तक 50 दिन का शीतावकाश घोषित किया गया है। प्राचार्य गोपाल राम आर्य के अनुसार सभी अभिभावक 12 दिसंबर को सुबह नौ बजे अपने पाल्यों को घर ले जा सकेंगे। बुधवार को अचानक धुंध और बादल छाने से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया। हालांकि सुबह दस बजे के बाद क्षेत्र में हल्की धूप निकली थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल आने और धुंध के कारण आसमान में अंधेरा सा हो गया। बुधवार इस वर्ष का अब तक का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ।
विज्ञापन
देर शाम तक धुंध खासी बढ़ गई थी। वाहनों को कई स्थानों पर हेडलाइट के सहारे आगे बढ़ना पड़ा। शारदा नहर, एनएचपीसी पावर चैनल और शारदा नदी किनारे कोहरे की चादर जैसी धुंध छाई रही। बुधवार को ठंड का प्रकोप बढ़ने के बाद बीडीसी सदस्य पुष्कर कापड़ी, गजेंद्र चंद, महेश जोशी, ग्रामप्रधान गीता देवी, गिरधारी लाल, अरुण कुमार, गंगा गुरूंग, कमलेश देवी आदि ने प्रशासन से क्षेत्र में अलाव की मांग की है।
विज्ञापन