{"_id":"5af087fa4f1c1b3b0b8b88be","slug":"an-angry-health-worker-did-not-receive-the-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Mon, 07 May 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और सीएमओ कार्यालय में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने अप्रैल माह का वेतन नहीं मिलने के विरोध में सोमवार को सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएमओ को ज्ञापन सौंप कर वेतन का भुगतान कराए जाने की मांग उठाई।
स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि अप्रैल माह का वेतन क्यों आहरित नहीं हो रहा है उसका कर्मचारियों को कोई पता नहीं चल रहा है। वेतन आहरित नहीं होने से कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ रहा है। कहा गया कि चिकित्सकों, चतुर्थ, तृतीय श्रेणी, फार्मेसिस्ट, एएनएम, हैल्थ विजिटर सहित 400 से अधिक कर्मचारी वेतन न मिलने से परेशान हैं। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में मोहिनी सामंत, कलावती कुंवर, द्रोपदी देवी, नीतू जोशी, अनीता अधिकारी, एलडी गहतोड़ी, एमसी जोशी, प्रीतम लाल, अतुल कुमार सिंह, प्रेरणा रजवार, विनोद कुमार, कमल सिंह, हरीश चंद्र जोशी, हरिप्रकाश, दिनेश बिनवाल आदि स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।
डीएम ने निर्देश पर नहीं किया जा रहा है भुगतान
चंपावत। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एमएस बोहरा का कहना है कि डीएम डॉ.अहमद इकबाल की ओर से कोषागार को दिए गए निर्देश के चलते वेतन का भुगतान रोका गया है। डीएम की ओर से चिकित्सा कर्मियों को व्हाट्सएप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। कोषागार को व्हाट्सएप के माध्यम से हाजिरी नहीं लगाने वाले कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।