फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Amodi bike tumbles into the abyss, the young man's death

अमोड़ी में खाई में लुढ़की बाइक, युवक की मौत

Tue, 04 Oct 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 04 Oct 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर यहां से 29 किलोमीटर दूर अमोड़ी के पास एक बाइक असंतुलित होकर खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। दोनों जख्मी युवकों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

अमोड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बोरा ने बताया कि सोमवार रात 9 बजे बाद पाटी से एक ही बाइक पर घर लौट रहे तीन युवकों की बाइक अमोड़ी से एक किमी दूर ढलान वाले तीव्र मोड़ पर अचानक जानवर के आने से असंतुलित होकर लुढ़क गई। बाइक हाइवे के निचली तरफ बनी अमोड़ी-खटोली मार्ग को लांघते हुए करीब 200 फीट खाई में गिर गई। इनमें से दो युवक पाटी से राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


सजौली गांव के ईश्वरी दत्त भट्ट, लक्ष्मी दत्त आदि को जब दुर्घटना का अंदेशा हुआ तो उन्होंने तुरंत 108 के जरिए तीनों युवकों को टनकपुर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल रघुवर सिंह (22) पुत्र प्रेम सिंह सिन्याड़ी सिलाड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मुख्य चिकित्साधीक्षक डा.डीएस ह्यांकी ने बताया कि दो अन्य घायलों प्रदीप बोरा (20) पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह कांडा डोला बेट्टा और संजय सिंह (26) पुत्र पूर्व ग्राम प्रधान स्वर्गीय श्याम सिंह चौड़ा बेट्टा की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहना था, पर हादसा इतना तगड़ा था कि इससे बचाव नहीं हो सका। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अमोड़ी में ही 30 मई को पिथौरागढ़ से टनकपुर जा रही एक बाइक के कैंटर से टकराने से एक व्यक्ति की मौत और एक जख्मी हो गया था। वैसे इस साल सितंबर तक 13 बाइक हादसों में दो की मौत और 14 घायल हो चुके हैं।


बाइक की चपेट में आने से खो-खो टीम का खिलाड़ी घायल
सोमवार रात गोरलचौड़ मार्ग पर एक दोपहिया वाहन की चपेट में आने से नैनीताल की खो-खो टीम का एक खिलाड़ी अंकित (17) पुत्र गिरीश चंद्र घायल हो गया। जिला अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डा.वीके जोशी ने बताया कि अंकित के शरीर के कुछ हिस्सों पर चोटें थीं। इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। बता दें कि इस वक्त यहां हुई दो दिनी कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता के लिए नैनीताल की टीम आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed