{"_id":"046fdae4a0f363eda9763c60bd2a7c94","slug":"ambedkar-park-plight-of-people-angry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर पार्क क्षेत्र की बदहाली से लोग आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर पार्क क्षेत्र की बदहाली से लोग आक्रोशित
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Sun, 08 Nov 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रमुख वार्ड सात के पास स्थित अंबेडकर पार्क क्षेत्र की बदहाली से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड वासियों के साथ छात्रसंघ पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर तत्काल व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
महाविद्यालय छात्रसंघ महासचिव चर्चित शर्मा के नेतृत्व में वार्ड वासियों और छात्रों ने कहा कि अंबेडकर पार्क में नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी के ढेर लगे हैं। बच्चों के खेलने के साधन एवं हाईमास्क लाइट भी खराब है। उन्होंने तत्काल लाइट एवं सफाई व्यवस्था बेहतर करने पर जोर दिया। कहा कि ऊंची पुलिया का निर्माण न होने से हल्की बरसात में ही जल भराव हो जाता है। उन्होंने कहा कि कई बार पालिका से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने वार्ड में टूटी सड़कों एवं नालियों की दुर्दशा को भी ठीक करने और पैनामा गली से गुरुद्वारे तक की रोड टाइल्स से बनवाने की मांग उठाई। उन्होंने पालिका प्रशासन को चेताया कि यदि शीघ्र इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने वालों में पवन कुमार गौतम, पंकज सक्सेना, अर्चना सागर, मनीष पुजारी, संतोष देवी, हरीश सागर, कलावती देवी, हरभजन सिंह सेठी, किशन पाल, अंजना गुप्ता, सुरेशी, अनूप, प्रताप सिंह, सुमन सेठी, सुरेंद्र सिंह, भवानी, कृष्णा देवी, भगवत सरन, महेंद्र, शंकर जोशी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन