फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ambedkar hostels performed by students

अंबेडकर छात्रावास के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया

Mon, 19 Mar 2018 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़। Updated Mon, 19 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar hostels performed by students
जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते अंबेडकर छात्रावास के विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास के विद्यार्थियों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर छात्रावास के कैंटीन संचालक पर छात्रों को नियमित रूप से भोजन न देने का आरोप लगाया। कहा कि कैंटीन संचालक द्वारा गुणवत्ता विहीन भोजन दिए जाने से उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने की मांग की।  
विज्ञापन


अंबेडकर छात्रावास छात्र संगठन के अध्यक्ष किशोर कुमार के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे विद्यार्थियों ने छात्रावास में भोजन की आपूर्ति करने वाले कैंटीन संचालक के खिलाफ प्रदर्शन किया। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि छात्रावास में छात्रों को
विज्ञापन


मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है।  भोजन के मेन्यू में फल के साथ ही रविवार को अंडा, खीर, पुलाव आदि देने का नियम है।  लेकिन विद्यार्थियों को दाल, चावल, रोटी, सब्जी के अलावा कुछ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कैंटीन संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में दीपक प्रसाद, किशन कुमार, राहुल प्रसाद, कैलाश कुमार, अजय कुमार, नीरज कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed