फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Amar Ujala voter awareness campaign

अमर उजाला का मतदाता जागरूकता अभियान

Sun, 22 Jan 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 22 Jan 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala voter awareness campaign
अमर उजाला का मतदाता जागरूकता अभियान - फोटो : अमर उजाला
 मैं हर हाल में विधानसभा चुनाव में मतदान में हिस्सेदारी करूंगा। इस संकल्प के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय में वोट हर हाल, प्रदेश बने खुशहाल के नारे के साथ अमर उजाला का मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड के विकास और खुशहाली के लिए हर हाल में मतदान में भागीदारी करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


प्राचार्या डॉ.बीनू जैन ने सभी को मतदान कर प्रदेश के लोकतंत्र सशक्त करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए सभी से मताधिकार के लिए दूसरों को प्रेरित करने का आह्वान किया। शिक्षकों ने सभी को उनके मताधिकार के महत्व की जानकारी दी। कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है। चुनाव के जरिए अच्छे जनप्रतिनिधियों का चुनाव कर क्षेत्र और राज्य को खुशहाली के रास्ते पर ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन


लोकतंत्र का हमराही है मतदान: प्राचार्या
प्राचार्या बीनू जैन का कहना है कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा है। अमर उजाला का यह अभियान लोगों को लोकतंत्र का हमराही बनाने में मददगार होगा। वोटिंग की ताकत से ही हर कोई लोकतंत्र में हिस्सेदारी कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



खुद भी वोट डालेंगे और दूसरों को भी कहेंगे
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी महेश चंद्र पांडेय ने कहा कि अमर उजाला शहर, गांवों से लेकर दूरदराज तक पढ़ा जाने वाला प्रमुख समाचार पत्र है। उसके द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान से बड़ा हिस्सा प्रेरित होगा। वे खुद भी वोट डालेंगे और दूसरों को भी वोटिंग के लिए कहेंगे।

मुहिम से खुद जुड़ रहे हैं लोग
जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक डीसी शर्मा कहते हैं कि लोकतंत्र में चुनाव और चुनाव में मतदान सबसे अहम है। इसे अमर उजाला का अभियान लोगों को बता रहा है। इस मुहिम से लोग खुद-ब-खुद जुड़ रहे हैं।


लोगों को प्रेरित करेंगे वर्मा
शिक्षक मनोज वर्मा का कहना है कि अमर उजाला के अभियान ने उनको मतदाता जागरूकता अभियान के लिए प्रेरित किया है। अब वे लोगों से सीधे, मोबाइल और अन्य माध्यमों के जरिए वोटिंग के लिए प्रोत्साहित कर मनोबल बढ़ाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed