{"_id":"6245faf8844cc5367b7e1c74","slug":"amar-ujala-health-campaign-no-specialist-for-ultrasound-test-champawat-news-hld458053187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : दावे खूब हुए लेकिन दूर नहीं हुईं छोटी-छोटी दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : दावे खूब हुए लेकिन दूर नहीं हुईं छोटी-छोटी दिक्कतें
Fri, 01 Apr 2022 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:33 AM IST
सार
ट्रामा सेंटर के स्टाफ के लिए उच्चाधिकारियों से आग्रह किया गया है। वहीं टनकपुर में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के अलावा एक्सरे तकनीशियन के पदों को भरने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
लोहाघाट का उपयोगविहीन ट्रॉमा सेंटर। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल से कई सबक लेते कुछ अच्छे काम हुए, कुछ सुधार भी हुए। ऑक्सीजन की कमी से लेकर आईसीयू की सुविधाओं को जरूर बढ़ाया गया लेकिन अनेकों छोटी-छोटी दिक्कतों को दूर करने के लिए एक भी कदम नहीं उठाया गया। ये भूल कोरोना की चौथी लहर में भारी पड़ सकती है। जिले के सिर्फ दो अस्पतालों में ही एक्सरे की सुविधा है और अल्ट्रासाउंड परीक्षण की सुविधा तो सिर्फ एक जगह ही है।
विज्ञापन
लंबे समय से चंपावत जिले के किसी भी अस्पताल में हफ्ते के हर कार्यदिवस में अल्ट्रासाउंड परीक्षण नहीं हो रहे हैं। चंपावत जिला अस्पताल और टनकपुर उप जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी परीक्षण के आड़े आ रही है। जिला अस्पताल में हफ्ते में बृहस्पतिवार, टनकपुर में शुक्रवार-शनिवार और लोहाघाट में भी सिर्फ तीन दिन ही परीक्षण हो रहे हैं।
विज्ञापन
टनकपुर उप जिला अस्पताल में तो एक्सरे की भी सुविधा नहीं मिल पा रही है। इतना ही नहीं जिले के दोनों ट्रामा सेंटर लोहाघाट और टनकपुर उपयोग के लायक स्थिति में नहीं है। इन हालातों में कोरोना की चौथी लहर आने पर बचाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर के स्टाफ के लिए उच्चाधिकारियों से आग्रह किया गया है। वहीं टनकपुर में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के अलावा एक्सरे तकनीशियन के पदों को भरने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इन पदों को भरे जाने के बाद ही स्थिति में सुधार होगा। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।