फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Amar Ujala Aprajita

हिंसा सहकर खुद के साथ नाइंसाफी ना करें महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Amar  Ujala Aprajita
टनकपुर के सैलानीगोठ इंटर कॉलेज में छात्राओं को महिला अधिकारों और कानूनों की जानकारी देती महिला ? - फोटो : TANAKPUR
अमर उजाला की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत राजकीय इंटर कॉलेज सैलानीगोठ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी ने छात्राओं को महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा के लिए बने कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को निर्भीक रहकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। 80 छात्राओं ने अपराजिता के संकल्प पत्र भरे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रबोध कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मनिहारगोठ पुलिस चौकी की इंचार्ज उप निरीक्षक गीता गोले ने कहा कि अधिकारों और कानून की जानकारी के अभाव में आज भी कई महिलाएं घरेलू हिंसा को सह कर खुद के साथ नाइंसाफी कर रही हैं। ऐसी महिलाओं को जागरूक किए जाने की जरूरत है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कानून बने हैं।
विज्ञापन

छेड़छाड़ की घटनाओं को डर कर सहन करने के बजाय निर्भीकता से उसका मुकाबला करें। उन्होंने अपराधों से सुरक्षा के कई टिप्स दिए। कहा कि फेसबुक और व्हाट्स एप पर आने वाले संदेशों पर एकदम यकीन न करें। पहले संदेश की सच्चाई का पता कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से किसी भी तरह की मुसीबत के वक्त 100, 112, 1098 और 1090 नंबर पर कॉल करने को कहा। प्रधानाचार्य पांडेय, प्रवक्ता एसएस राजपूत, वीके शुक्ल, प्रेमशंकर लाल श्रीवास्तव ने छात्राओं को हिम्मत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद
शिक्षक त्रिभुवन चंद्र तिवारी, उमाशंकर गंगवार, वीके शुक्ल, वीके श्रीवास्तव, आरके उपाध्याय, प्रकाश चंद्र जोशी, गुणानंद पंत, कल्याण सिंह, कविता तिवारी, शेर सिंह राजपूत, जेपी सिंह, प्रेमशंकर लाल श्रीवास्तव आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed