फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Also appoint a female doctor in Banbasa Hospital

Champawat News: बनबसा अस्पताल में एक महिला चिकित्सक की भी नियुक्ति करें

Sat, 04 Jan 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 04 Jan 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Also appoint a female doctor in Banbasa Hospital
बनबसा (चंपावत)। बनबसा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन वायरल के अलावा सर्दी, खांसी, जुकाम आदि से ग्रसित 20 से 25 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बनबसा अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. योगेश जोशी ने बताया कि मरीजों की संख्या इन दिनों कम है। अस्पताल में पर्याप्त दवाइयां हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में चिकित्सक के अलावा एक फार्मासिस्ट, तीन स्टाफ नर्स, एक पैथोलॉजिस्ट और एक पर्यावरण मित्र मौजूद हैं। अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में खून संबंधी सभी जांचों की सुविधा मौजूद है। इधर लंबे समय से स्थानीय नागरिक बनबसा अस्पताल में एक महिला चिकित्सक की भी मांग कर रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, ग्राम प्रधान (अब प्रशासक) संगठन अध्यक्ष दीपक प्रकाश चंद, महेश मुरारी, हर्ष बहादुर चंद, अनिल प्रसाद, भावना नेगी, सुमन चंद, विनीता देवी, गंगा विश्वकर्मा आदि ने शासन प्रशासन से बनबसा अस्पताल में एक महिला चिकित्सक भी नियुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed