{"_id":"132d8b77dd47d978108eafffd77f6371","slug":"almora-incident-alert-police-administration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा की घटना से पुलिस प्रशासन चौकन्ना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा की घटना से पुलिस प्रशासन चौकन्ना
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
Updated Mon, 04 May 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में माओवादी के समर्थन में पर्चे फेंके जाने की घटना के बाद जिले का पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। पुलिस, एसएसबी, एसओटीएफ और वन विभाग ने नेपाल बार्डर से लगी सीमा पर ज्वाइंट कांबिंग की।
विज्ञापन
एसपी डीएस कुंवर के निर्देश पर एसओटीएफ इंचार्ज मो. आसीफ और एसएसबी के कंपनी कमांडर केशव राम के संयुक्त नेतृत्व में सुरक्षा टीम ने उचौलीगोठ, बूम और पूर्णागिरि धाम से लगे सीमा क्षेत्र में कांबिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसओटीएफ इंचार्ज ने बताया कि कांबिंग के दौरान बार्डर के गांवों के ग्रामीणों और भारत-नेपाल के बीच चोर रास्तों से आवाजाही करने वाले लोगों से गहन पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि कांबिंग के समय किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई है। उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर बार्डर में नियमित रूप से कांबिंग अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन