फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Allegations of indecency with doctors in the hospital, complaint lodged

Champawat News: अस्पताल में चिकित्सकों से अभद्रता का आरोप, तहरीर दी

Thu, 02 Apr 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 02 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Allegations of indecency with doctors in the hospital, complaint lodged
टनकपुर (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में चिकित्सक और नर्सिंग अधिकारी के साथ मरीज के साथ आए तीमारदारों ने अभद्र व्यवहार किया। इस मामले में अस्पताल के सीएमएस ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. धनश्याम तिवारी ने दी तहरीर में कहा कि 31 मार्च की रात करीब 10:05 बजे अस्पताल में चिकित्सक और नर्सिंग अधिकारी ड्यूटी पर थे। तभी रोडवेज बस स्टेशन के पास निवासी एक मरीज को खून की उल्टी होने पर तीमारदार उसे अस्पताल लेकर लाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चिकित्साधिकारी और नर्सिंग अधिकारियों ने उसका प्राथमिक उपचार किया जिसके बाद मरीज को आराम होने लगा। इसके बाद वह अन्य मरीजों को देखने लगे। आरोप लगाया कि मरीज के साथ आए 20-25 तीमारदारों ने चिकित्साधिकारी और महिला कर्मचारियों से केवल अपने मरीज को देखने के लिए जबरदस्ती की। साथ ही वह फोटो खींचकर और वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि चिकित्सक और स्टाफ के समझाने पर उन्होंने गालीगलौज और जानमाल की धमकी दी। उन्होंने इस मामले की जांच के साथ ही रात में अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि सीएमएस की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed