{"_id":"60b3d23c8ebc3e7fec2cce19","slug":"allegations-of-dowry-harassment-lawsuit-against-husband-in-laws-champawat-news-hld4260440148","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति, सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति, सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न में पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में एक महिला के साथ दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।
कोलीढेक निवासी राम सिंह ढेक की पुत्री यामिनी ढेक का 12 दिसंबर 2018 को बाराकोट निवासी संजय अधिकारी के साथ विवाह हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विवाह के कुछ समय बाद से उनके पति संजय अधिकारी, सास कमला अधिकारी और ससुर ईश्वर सिंह अधिकारी लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि यामिनी की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने आरोपी पति संजय, सास और ससुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 49 8 ए और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि एसआई मंदाकिनी राणा मामले की जांच कर रही हैं। (संवाद)