फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   All seven cotona report negative

राहतः कोरोना की सभी सातों रिपोर्ट निगेटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
All seven cotona report negative
पाटी में इमारतों को सेनेटाइज करती पुलिस। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले के लिए राहत भरी खबर है। सात सैंपल की शनिवार को मिली जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इस तरह चंपावत जिले की अब तक की सभी 23 कोरोना परीक्षण की जांच निगेटिव है। जिले में कोरोना संक्रमित एक भी व्यक्ति नहीं मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के हौंसले बुलंद है। साथ ही उसकी ओर से एहतियातन तैयारियों को और तेज किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि जिले में अब तक कुल 23 लोगों की कोरोना जांच की गई है। ये सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं चंपावत जिले में आइसोलेशन में रखे गए तीन लोगों में से दो को होम क्वारंटीन में भेज दिया गया है। वैसे जिले में अब कुल 133 लोग संस्थागत क्वारंटीन किए गए हैं। इसके अलावा 3816 लोग होम क्वारंटीन हैं। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय का कहना है कि होम क्वारंटीन किए गए लोगों पर ग्राम स्तर पर गठित टीमें निगरानी कर रही हैं। वहीं पाटी क्षेत्र में पुलिस ने कई इमारतों को सैनिटाइज किया है।
विज्ञापन
इनसेट- दो वेंटिलेटरों का हुआ शुभारंभ :: चंपावत। टनकपुर संयुक्त अस्पताल में शनिवार को दो वेंटिलेटर का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। विधायक निधि से मिले इन वेंटिलेटरों का चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने औपचारिक आगाज किया। बता दें कि इससे पूर्व दो वेंटिलेटर चंपावत जिला अस्पताल को मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed